Gurugram- नगर निगम गुरुग्राम द्वारा संपत्ति कर की बकाया राशि की वसूली के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम के जोन-3 की टीम ने संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वाले पांच बकायेदारों की संपत्तियों को सील किया। इन पांच संपत्तियों पर 1.52 करोड़ रुपए का संपत्ति कर बकाया है।
Article image
नगर निगम की टीम ने बकाया संपत्ति कर की वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। सील की गई संपत्तियां सेक्टर-37बी, गाडौली खुर्द और सेक्टर-9बी क्षेत्रों में हैं।
Article image
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा संपत्ति कर के बकायेदारों को हिदायत दी गई है कि वे अपना बकाया कर समय पर जमा कराएं। संपत्ति कर नगर निगम के राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे शहर में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। नगर निगम का उद्देश्य बकाया कर की वसूली सुनिश्चित करने के साथ-साथ करदाताओं को समय पर भुगतान के प्रति जागरूक करना है। बकाया संपत्ति कर जमा नहीं कराने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।