
कारगिल शहीद की पत्नी से कर्नाटक की राज्यपाल तक- जानिए डॉ. सुधा यादव का सफर
गुरुग्राम से जुड़ी डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कारगिल युद्ध में पति की शहादत के बाद राजनीति में कदम रखने वाली सुधा यादव ने संसद से लेकर भाजपा के शीर्ष संगठन तक अपनी पहचान बनाई। अब उनके सफर में एक और बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारी जुड़ गई है।


















