Gurugram- भाजपा गुरुग्राम महानगर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित भारद्वाज के कार्यकाल का आज एक वर्ष पूरा हो गया। कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर अमित भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ हनुमान अंश फिल्म देखने पहुचे। इस दौरान किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। फिल्म देखने के कार्यक्रम के जरिए उन्होंने अपनी टीम के साथ समय बिताया और कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने का अवसर साथ मिलकर मनाया।

अमित भारद्वाज की माने तो संगठन की तरफ से जो दायित्व मिला उसको निष्ठापूर्वक निभाने का काम किया और आगे भी संगठन की ओर से जो भी कार्य मिलेगा उसको ऐसे ही निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ संवाद ऐसे ही जारी रहेगा और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का काम करता रहूंगा।

वही एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में टीम के सदस्यों के साथ आपसी संवाद और मेल-जोल का माहौल देखने को मिला।






