BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक, मेदांता में चल रहा इलाज
Crime

सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक, मेदांता में चल रहा इलाज

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 21, 20262 min read

सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक, मेदांता में चल रहा इलाज
लद्दाख के मशहूर इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और इनोवेटर सोनम वांगचुक को मंगलवार देर शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Gurugram- लद्दाख के मशहूर इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और इनोवेटर सोनम वांगचुक को मंगलवार देर शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों की भूख हड़ताल के बाद बिगड़ी तबीयत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट किया गया। दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की अपील के बाद यह फैसला लिया गया।

दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें दूसरी मंजिल स्थित आईसीयू-8 में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने तुरंत उनका मेडिकल मूल्यांकन शुरू कर दिया।

लंबे समय तक भूख हड़ताल पर रहने की वजह से उनकी सेहत पर पड़े असर का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। अस्पताल में ब्लड टेस्ट, हार्ट, लिवर, किडनी समेत अन्य जरूरी जांचें दोबारा कराई जा रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उपवास का शरीर के किन अंगों पर कितना प्रभाव पड़ा है।

मेदांता अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज जारी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की अलग-अलग टीमें लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद उनकी मेडिकल कंडीशन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल सोनम वांगचुक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
Tags:GurgaongurugramharyanacjpsonamwangchukmedantaHospitalProtest

More from Crime