BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/विदेशी नंबर से वाइन शॉप मालिक को धमकी, 15 साल के छात्र समेत 2 गिरफ्तार
property

विदेशी नंबर से वाइन शॉप मालिक को धमकी, 15 साल के छात्र समेत 2 गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 30, 2026 • 3 min read

विदेशी नंबर से वाइन शॉप मालिक को धमकी, 15 साल के छात्र समेत 2 गिरफ्तार

Gurugram- गुरुग्राम में विदेशी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर शराब की दुकान के मालिक से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को अमेरिका से फोन करने वाला बताते हुए दुकानदार से पैसों की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा फरुखनगर की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता शराब की दुकानों का लाइसेंस धारक है। 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना परिचय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के रूप में दिया और उससे पैसों की मांग की। साथ ही, पैसे नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने 28 अक्टूबर को पुलिस थाना फरुखनगर में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


मामले की जांच अपराध शाखा फरुखनगर के उप-निरीक्षक लोकेश कुमार की टीम को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों और उपलब्ध सूचनाओं की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 29 अक्टूबर को मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय सुमित, निवासी गांव सिकंदरपुर बढ़ा, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम और उसके 15 वर्षीय नाबालिग साथी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुमित दसवीं पास है और गुरुग्राम कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी का काम करता है। वहीं, नाबालिग आठवीं कक्षा में पढ़ता है।


property

इंटरनेट से लिया वर्चुअल विदेशी नंबर

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि सुमित ने इंटरनेट से जानकारी हासिल कर एक वर्चुअल विदेशी मोबाइल नंबर प्राप्त किया था। इसके बाद उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर शराब की दुकान के मालिक को फोन कर फिरौती मांगने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, इसी योजना के तहत नाबालिग ने शिकायतकर्ता को कॉल की थी। जांच में यह भी सामने आया कि यदि शिकायतकर्ता फिरौती देने के लिए तैयार हो जाता, तो रकम सुमित द्वारा प्राप्त करने की योजना थी।


मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास जारी

गुरुग्राम पुलिस अब आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है


गुरुग्राम पुलिस ने दी चेतावनी

इस मामले के बाद गुरुग्राम पुलिस ने आमजन को आगाह किया है कि इंटरनेट से प्राप्त वर्चुअल विदेशी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करने से अपराध करने वालों की पहचान छिप नहीं जाती। पुलिस के अनुसार, आधुनिक तकनीक, साइबर जांच और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से ऐसे नंबरों के इस्तेमाल से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस ने लोगों से तकनीक का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की अपील की है।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaExtortionExtortioncaseCrimenewsCrime
property

More from Crime