Gurugram- गुरुग्राम में ‘नमो क्रिकेट लीग’ का सेमीफाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। यह क्रिकेट लीग पूरे हरियाणा में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर के करीब 55 हजार युवा हिस्सा ले रहे हैं। गुरुग्राम में आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अभिमन्यु ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। 
Article image
इस दौरान उन्होंने कहा कि लीग का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा को खेलों की ओर लगाना है। इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना इस लीग का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेल एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
Article image
वहीं, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट बीजेपी सरकार ने दी है।
Article image
वही UPI पेमेंट पर लगने वाले चार्ज के मुद्दे पर भी कैप्टन अभिमन्यु ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि UPI शुल्क का आम उपभोक्ताओं के बड़े हिस्से पर कोई असर नहीं पड़ेगा और करीब 96 फीसदी आम उपभोक्ताओं पर इसका असर नहीं होगा।