BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/7 अक्टूबर को गुरुग्राम आएंगे अमित शाह, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में होंगे मुख्य अतिथि
property

7 अक्टूबर को गुरुग्राम आएंगे अमित शाह, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में होंगे मुख्य अतिथि

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 5, 2026 • 2 min read

7 अक्टूबर को गुरुग्राम आएंगे अमित शाह, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में होंगे मुख्य अतिथि

Gurugram- सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।


कार्यक्रम महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान यानी लेजर वैली पार्किंग में बुधवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के बाद गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मशाल यात्रा भी रवाना की जाएगी।जिला प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन में गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर जिलों से भी लोगों की भागीदारी होगी।


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार शाम लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, यात्रा के रूट, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

property


डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करें।बता दें कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। इसके तहत सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी और विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सेवा ज्योति कलश यात्रा भी इसी अभियान का हिस्सा है।


बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, डीसीपी संदीप, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, एसडीएम गुरुग्राम हितेंद्र कुमार, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanasewajyotiyatraAmitshahNayabsinghsaini
property

More from Political