BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/पालम विहार में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

पालम विहार में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 21, 20262 min read

पालम विहार में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार
पालम विहार में कहासुनी के बाद होटल कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2 कारें और 3 डंडे बरामद किए।
Gurugram- पालम विहार इलाके में कहासुनी के बाद युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें और तीन डंडे भी बरामद किए हैं।

मामला 16 सितंबर की रात का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पालम विहार इलाके के एक होटल में हेल्पर का काम करता है। रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति होटल पर खाना लेने आया था। इसी दौरान होटल कर्मचारी और उस व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कहासुनी के बाद उस व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से शिकायतकर्ता और उसके साथी पर हमला कर दिया। मारपीट में शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद 17 सितंबर को पालम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पालम विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को थाना क्षेत्र से 6 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय संजय, 30 वर्षीय योगेश, 30 वर्षीय अमित कुमार, 26 वर्षीय रोहित, 30 वर्षीय पुनीत और 28 वर्षीय अमरदीप के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 16 सितंबर की रात आरोपी खाना लेने होटल पहुंचा था। वहां बकाया पैसे मांगने को लेकर होटल कर्मचारी से कहासुनी हो गई। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके साथी के साथ डंडों से मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और एक औरा कार बरामद की है। इसके अलावा तीन डंडे भी बरामद किए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है और अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Tags:GurgaonGurugramGuurgrampoliceGurgaonpoliceHaryanapolicemaarpeet

More from Crime