BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार
property

गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 10, 2026 • 2 min read

गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार

Gurugram- गुरुग्राम के ग्लोबल रेसिडेंसी स्थित 40 फुटा रोड पर बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में कहासुनी होने के बाद कुछ लोगों ने दो दोस्तों के साथ मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद थाना बजघेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को 9 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच जारी है।


गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता अपने एक दोस्त के साथ ग्लोबल रेसिडेंसी, 40 फुटा रोड पर आयोजित बर्थडे पार्टी में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ व्यक्तियों के साथ उनका विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने 9 अक्टूबर को थाना बजघेड़ा पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बजघेड़ा पुलिस की टीम ने सात आरोपियों को काबू किया। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

1. राहुल (31 वर्ष) — निवासी गांव टुमना, कोसली, जिला रेवाड़ी।


2. शिवम दुबे (21 वर्ष)— निवासी राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम।


3. योगेश कुमार (22 वर्ष)— निवासी कलवाड़ी, जिला नूंह; हाल निवासी सागर एन्क्लेव, गुरुग्राम।


property

4. निखिल (21 वर्ष)— निवासी गांव बाछोद, जिला महेंद्रगढ़; हाल निवासी सागर एन्क्लेव, गुरुग्राम।


5. नवीन (28 वर्ष)— निवासी गांव रामगढ़, जिला रेवाड़ी।


6. विपिन (29 वर्ष)— निवासी गांव रामगढ़, जिला रेवाड़ी।


7. जितेंद्र — निवासी सुभाष नगर, गुरुग्राम।


शराब के नशे में कहासुनी के बाद मारपीट

पुलिस पूछताछ के अनुसार, शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsMaarpeetBirthdaypartyFriends
property

More from Crime