Gurugram- दिल्ली में आज होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की टीमें सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी पहुंचीं, जहां से ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया।
बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील कर रहे थे। देर रात उन्होंने इंडिया गेट से भी एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा गया था। इसके बाद ध्रुव राठी गुरुग्राम स्थित अपने माता-पिता के आवास पर पहुंचे थे। सुबह पुलिस की टीम यहां पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक, अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम उन्हें लेकर गई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक उनके ले जाए जाने की जगह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।






