BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/गुरुग्राम में सीवरेज-ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा, GMDA CEO ने दिए सख्त निर्देश

गुरुग्राम में सीवरेज-ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा, GMDA CEO ने दिए सख्त निर्देश

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 16, 20263 min read

गुरुग्राम में सीवरेज-ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा, GMDA CEO ने दिए सख्त निर्देश
गुरुग्राम में सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर GMDA ने समीक्षा की। CEO पीसी मीणा ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
Gurugram- गुरुग्राम के सेक्टर 58 से 115 तक सीवरेज और स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने काम में तेजी के साथ-साथ जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री पीसी मीणा ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ सीवरेज और ड्रेनेज कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्य शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आरओडब्ल्यू क्लीयर हो । विकास कार्यों में किसी तरह की बाधा जैसे बिजली की तारें, पेय जल लाइन, या अन्य यूटिलिटीज कार्य में बाधा बनते दिखाई देते हों तो काम शुरू होने से पहले ही उसकी पहचान कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाए।

सीईओ ने निर्देश दिए कि किसी भी कार्य का टेंडर जारी करने से पहले जेई और एसडीओ स्तर के अधिकारी फुट सर्वे कर आरओडब्लू की स्थिति जांचें। काम अलॉट करते समय संबंधित अधिकारी को भूमि उपलब्धता का प्रमाणपत्र भी देना होगा। उन्होंने कहा कि सीवरेज और ड्रेनेज नेटवर्क के बीच जहां भी मिसिंग लिंक हैं, उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

*सोसायटियों में एसटीपी की होगी थर्ड पार्टी जांच*

ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, लाइसेंस्ड कॉलोनी, इंस्टीट्यूशनल और कमर्शियल क्षेत्रों में मिनी एसटीपी की कार्यप्रणाली पर भी निगरानी कड़ी होगी। सीईओ ने निर्देश दिए कि नगर एवं ग्राम आयोजना तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से प्रमाणित कराया जाए कि मिनी एसटीपी सही तरीके से चल रहे हैं, ट्रीटेड पानी का निर्धारित उपयोग हो रहा है और वेस्ट वाटर का जीरो डिस्चार्ज सुनिश्चित किया जा रहा है। जीएमडीए इन बिंदुओं की थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन भी कराएगा।

*एरिया वाइज सीवरेज नेटवर्क की स्थिति*

बैठक में बताया गया कि सेक्टर 58 से 67 में सीवरेज नेटवर्क बिछाया जा चुका है और यह चालू है। सेक्टर 68 से 76 में करीब 3.2 किमी सीवर लाइन बिछ चुकी है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। सेक्टर 77 से 80 के लिए सीवरेज नेटवर्क को हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली हाई पॉवर वर्क परचेज कमेटी से मंजूरी मिली है।

इसी प्रकार, सेक्टर 81 से 87 का क्षेत्र जीएमडीए ने हाल ही में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से टेकओवर किया है। सेक्टर 88 से 103 में सीवरेज संबंधी कार्य एचएसवीपी के पास है, जबकि सेक्टर 104 से 115 में जीएमडीए द्वारा मास्टर सीवरेज नेटवर्क बिछाया जा रहा है।

*58-67 में 14.4 किमी स्ट्रॉम वाटर लाइन पूरी*

स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज की समीक्षा में सामने आया कि सेक्टर 58 से 67 में करीब 14.4 किमी ड्रेनेज लाइन बिछाई जा चुकी है। सेक्टर 68 से 80 तथा 112 से 115 में जीएमडीए द्वारा कार्य कराया जा रहा है, जबकि सेक्टर 81 से 111 में यह कार्य एचएसवीपी के पास है।

बैठक में सीईओ ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को सोहना रोड़ पर आयरिया मॉल के सामने जलभराव की समस्या का व्यावहारिक और आपसी समन्वय से समाधान तलाशने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी मौजूदा नेटवर्क में कमी या कनेक्टिविटी की समस्या है, वहां मिसिंग लिंक पूरा कर जल निकासी को निर्बाध बनाया जाए।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsseweragesewerlinedrainagedrain

More from Social