BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गुरुग्राम में 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद
property

गुरुग्राम में 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 3, 2026 • 2 min read

गुरुग्राम में 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

Gurugram- गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा फरुखनगर टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय उर्फ मौलड, जतिन उर्फ जोनी और सागर के रूप में हुई है।पुलिस ने अभय को गढ़ी फ्लाईओवर, न्यू पटौदी गुरुग्राम रोड के पास से, जतिन को फरुखनगर और सागर को KPM, फरुखनगर से काबू किया। बरामद हथियारों के आधार पर थाना सेक्टर-10 में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के संपर्क में थे और उनके कहने पर अवैध वसूली और रंगदारी के लिए रैकी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर भय का माहौल पैदा करने की योजना बना रहे थे।पूछताछ में पता चला कि अभय को हथियार जतिन ने उपलब्ध करवाए थे, जबकि जतिन को ये हथियार उसके अन्य साथियों से मिले थे। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

property


पुलिस कार्रवाई के दौरान सागर ने बचने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक जतिन के खिलाफ दिल्ली में पहले भी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज है।बहरहाल मामले में जांच जारी है।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsPoliceCrimeaaropi
property

More from Crime