BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गुरुग्राम में ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
property

गुरुग्राम में ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 12, 2026 • 3 min read

गुरुग्राम में ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Gurugram- गुरुग्राम में अप्पू घर के सामने मृत अवस्था में मिले ऑटो रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कंपनी में ऑटो का काम छूटने और आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि दोनों ने पहले ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को सेक्टर-29 पार्किंग के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दरअसल, 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि अप्पू घर के सामने एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया और सीन ऑफ क्राइम तथा फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मृतक के शव को पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।


इसके बाद 12 अक्टूबर को मृतक के भाई ने शव की पहचान अपने छोटे भाई अरविंद के रूप में की। अरविंद की उम्र 52 वर्ष थी। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के विरलानगर का रहने वाला था और फिलहाल गुरुग्राम के हीरानगर में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता था। मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंका गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


property

मामले की जांच के दौरान सेक्टर-29 थाना पुलिस ने 12 अक्टूबर को गुरुग्राम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश मंडल उर्फ मक्कड़, उम्र 37 वर्ष, निवासी गांव बगोल, जिला दरभंगा, बिहार, वर्तमान निवासी ओम नगर, गुरुग्राम और गणेश कुमार उर्फ कल्लू, उम्र 25 वर्ष, निवासी पर्वतपुरा, जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश, वर्तमान निवासी हीरानगर, गुरुग्राम के रूप में हुई है।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरविंद, आरोपी मुकेश के ऑटो रिक्शा को एक कंपनी में चलाता था। पुलिस के अनुसार, अरविंद नशा करने का आदी था और कंपनी के कर्मचारियों को समय पर लाने-ले जाने का काम नहीं करता था। इसके चलते मुकेश के ऑटो रिक्शा का कंपनी में काम छूट गया था। इसके अलावा, मृतक द्वारा मुकेश के साथ गाली-गलौज किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इन्हीं बातों को लेकर मुकेश मृतक से रंजिश रखता था।


8 अक्टूबर 2026 को मुकेश और दूसरे आरोपी ने अरविंद की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सेक्टर-29 पार्किंग के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। 9 अक्टूबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaCrimePoliceGurgaonpoliceGurugrampoliceMurder
property

More from Crime