BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, सुशांत लोक-साउथ सिटी में कई PG-गेस्ट हाउस सील

गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, सुशांत लोक-साउथ सिटी में कई PG-गेस्ट हाउस सील

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 17, 20263 min read

गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, सुशांत लोक-साउथ सिटी में कई PG-गेस्ट हाउस सील
सुशांत लोक-1 और साउथ सिटी-1 में अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रशासन की कार्रवाई, कई PG और गेस्ट हाउस सील।
Gurugram- गुरुग्राम में अवैध निर्माण और रिहायशी इमारतों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सुशांत लोक-1 और साउथ सिटी-1 में लगातार दूसरे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कई पीजी, गेस्ट हाउस और व्यावसायिक गतिविधियों वाली संपत्तियों पर सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
Article image
डीटीपीई प्रवर्तन अमित मधोलिया के नेतृत्व में तीन टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अनधिकृत निर्माण, स्टिल्ट पार्किंग के दुरुपयोग और रिहायशी भवनों में स्वीकृत नक्शे के विपरीत चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को निशाना बनाया गया।
Article image
सुशांत लोक-1 के बी ब्लॉक में कई संपत्तियों पर कार्रवाई हुई। स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए बार रूम, गेम रूम, ऑफिस, मीटिंग रूम, टॉयलेट, स्टोर रूम, किचन और डोमेस्टिक हेल्पर रूम जैसे अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया गया।इसी दौरान एक पीजी भवन में पहली से चौथी मंजिल तक मौजूद कुल 40 कमरों को सील किया गया और पूरे भवन को सील कर दिया गया। इसके अलावा गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल हो रही अन्य संपत्तियों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
Article image
विभाग के मुताबिक, एक रिहायशी भवन में 12 कमरों का गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा था। यहां मुख्य प्रवेश को स्थायी रूप से बंद करते हुए सभी 12 कमरों को सील किया गया। वहीं एक अन्य 14 कमरों वाले गेस्ट हाउस को भी सील किया गया।कार्रवाई के दौरान एक गेस्ट हाउस के मालिक ने खुद ही अनधिकृत निर्माण को हटाकर परिसर को पूर्व स्थिति में बहाल कर दिया।
Article image
इसके बाद टीम ने सुशांत लोक-1 के ए ब्लॉक का भी रुख किया। यहां एक गेस्ट हाउस को सील किया गया, जबकि कई भवनों के बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर भी सीलिंग की कार्रवाई हुई।वहीं साउथ सिटी-1 में भी विभाग की कार्रवाई जारी रही। यहां दो पीजी को सील किया गया। एक गेस्ट हाउस को भी सील किया गया, जबकि खुले हिस्से में बने अनधिकृत गार्ड रूम को तोड़ा गया।
Article image
इसके अलावा स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए अनधिकृत मीटिंग रूम और डोमेस्टिक हेल्पर रूम को भी ध्वस्त किया गया। एक अन्य संपत्ति के मालिक ने भी अनधिकृत निर्माण को स्वेच्छा से हटाकर परिसर को बहाल किया।टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का कहना है कि रिहायशी क्षेत्रों में स्वीकृत प्लान के विपरीत इस्तेमाल, स्टिल्ट पार्किंग में अनधिकृत निर्माण और पीजी व गेस्ट हाउस जैसी व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विभाग की ओर से कहा गया है कि जांच के दौरान जहां भी नियमों का उल्लंघन सामने आएगा, वहां नियमानुसार सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:GurgaongurugramGurugramnewsharyanaharyananewsillegalconstructiondemolitiontodfodillegalcolonysouthcity

More from Political