Gurugram- सावन के पहले सोमवार पर गुरुग्राम पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि गुरुग्राम से निकली बृज मंडल शोभायात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गई।
Article image
हर-हर महादेव के जयघोष और शिव भक्ति के माहौल के बीच सावन के पहले सोमवार को गुरुग्राम के प्रमुख शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, पंचामृत, बेलपत्र और फूल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।
Article image
वहीं, गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी, सेक्टर-10 और सेक्टर-12 समेत विभिन्न स्थानों से निकली बृज मंडल शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए नूंह के नलहड़ महादेव और फिरोजपुर झिरका महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने दोनों मंदिरों में विधि-विधान से जलाभिषेक किया और इसके बाद यात्रा श्रृंगार गांव में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
Article image
यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरों से निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रशासन की निगरानी में यात्रा बिना किसी व्यवधान के सकुशल संपन्न हुई और श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।