BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/ पति ने की पत्नी की हत्या, दूसरी मंजिल से दिया धक्का, गिरफ्तार
property

पति ने की पत्नी की हत्या, दूसरी मंजिल से दिया धक्का, गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 10, 2026 • 3 min read

 पति ने की पत्नी की हत्या, दूसरी मंजिल से दिया धक्का, गिरफ्तार

Gurugram- आचार्यपुरी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि कहासुनी और मारपीट के बाद पति ने पत्नी को मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर चोटें लगने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान पल्लवी यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान धर्मेंद्र उर्फ आकाश (30) निवासी साधु नगर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।


गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, घटना 7 अक्टूबर 2026 की रात की है। पल्लवी यादव और उसके पति धर्मेंद्र उर्फ आकाश के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे आचार्यपुरी स्थित मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फर्श पर धक्का दे दिया।

नीचे गिरने से पल्लवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।


property

8 अक्टूबर को थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम पुलिस को एक महिला के ऊंचाई से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो पता चला कि महिला को आगे के इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया है। पल्लवी का पहले गुरुग्राम के सिविल अस्पताल और आर्टिमिस अस्पताल में उपचार कराया गया। बाद में उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतका की मां ने पुलिस को शिकायत देकर अपने दामाद धर्मेंद्र उर्फ आकाश पर बेटी के साथ मारपीट करने और उसे दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे धक्का देने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-14 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पल्लवी यादव और धर्मेंद्र उर्फ आकाश की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। दोनों गुरुग्राम में अलग-अलग निजी कंपनियों में नौकरी करते थे। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर की रात पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे बालकनी से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और बाद में उसकी मौत हो गई।


थाना सेक्टर-14 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 अक्टूबर 2026 को आरोपी धर्मेंद्र उर्फ आकाश को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। 10 अक्टूबर को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaGurgaonpoliceGurugrampoliceCrimeMurderwifemurder
property

More from Crime