अपने संबोधन में सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भगवान सत्यनारायण की पूजा सत्य, सेवा, श्रद्धा और सदाचार का संदेश देती है। सनातन संस्कृति के ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा "विविधता में एकता" का अद्भुत उदाहरण है जहां विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक परंपराएं पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं।
उन्होंने कन्नड़ समाज की सराहना करते हुए कहा कि समाज द्वारा अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन करना अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाले प्रत्येक सकारात्मक प्रयास के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण का प्रसाद ग्रहण कर लोककल्याण और विश्व शांति की मंगलकामना की।






