BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/डिजिटल अरेस्ट कर युवक से लाखों की ठगी करने के मामले में केस दर्ज
property

डिजिटल अरेस्ट कर युवक से लाखों की ठगी करने के मामले में केस दर्ज

A

Admin

Published on Sep 29, 2026 • 2 min read

डिजिटल अरेस्ट कर युवक से लाखों की ठगी करने के मामले में केस दर्ज

Gurugram- एक व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर न केवल डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक युवक को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 18 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। साइबर थाना साउथ पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 319, 318(4), 308(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



property


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-72ए स्थित एनकेवी रेजिडेंसी के रहने वाले भगत राम ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताया। इसके साथ ही उसने उन्हें बताया कि उनका मोबाइल नंबर व आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त है। ऐसे में उनके खिलाफ केस है। केस का डर दिखाकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया और उनसे 18 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद भी कथित अधिकारियों द्वारा उनसे रुपयों की मांग की जा रही थी। ऐसे में उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


Tags:HaryanaNewsDigitalarrestGurgaonGurugramNewsHaryanaPolice
property

More from Crime