BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/मानेसर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध RMC प्लांट सील, 50 से ज्यादा झुग्गियां ध्वस्त
property

मानेसर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध RMC प्लांट सील, 50 से ज्यादा झुग्गियां ध्वस्त

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 13, 2026 • 2 min read

मानेसर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध RMC प्लांट सील, 50 से ज्यादा झुग्गियां ध्वस्त

Gurugram- मानेसर में अवैध निर्माण और नियमों के खिलाफ संचालित गतिविधियों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को गांव भांगरौला और नवादा में अभियान चलाते हुए अवैध निर्माणों को निशाना बनाया।

Article image

इस कार्रवाई के दौरान गांव भांगरौला में अवैध रूप से संचालित तीन रेडी मिक्स कंक्रीट यानी RMC प्लांट को सील कर दिया गया। इसके अलावा, गांव में अवैध रूप से बनाई गई 50 से ज्यादा झुग्गियों को भी ध्वस्त किया गया।

वहीं, नगर निगम की टीम ने गांव नवादा में भी कार्रवाई करते हुए एक अवैध वेयरहाउस को जमींदोज कर दिया।

property
Article image

यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एसडीओ विकास शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में शशिकांत, जेई देवेंद्र, मंदीप, धीरज सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Article image

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों और नियमों के विरुद्ध संचालित गतिविधियों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनधिकृत निर्माण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

Article image

नगर निगम की इस कार्रवाई को अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaManesarRMCplantMCMMunicipalcorporation
property

More from Social