BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों पर MCG की कार्रवाई, 3 संपत्तियां सील

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों पर MCG की कार्रवाई, 3 संपत्तियां सील

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 21, 20261 min read

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों पर MCG की कार्रवाई, 3 संपत्तियां सील
गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों पर MCG की कार्रवाई, 3 संपत्तियां सील। तीनों पर कुल ₹85.65 लाख का टैक्स बकाया है।
Gurugram- नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली को लेकर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जोन-4 की टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया जमा नहीं कराने के कारण तीन संपत्तियों को सील किया। इन तीनों संपत्तियों पर कुल 85,64,981 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
Article image
सील की गई संपत्तियों में वाटिका सिटी प्वाइंट डीएलएफ-2 स्थित लिंकन डेवलपर्स के तीन बेसमेंट सील किए गए हैं, जिन पर 46,62,401 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अतिरिक्त सिकन्दरपुर घोसी स्थित सॉलिटेयर प्लाजा की 2 संपत्तियां भी सील गई हैं, जिन पर कुल 3902580 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
Article image
नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि समय पर जमा करें, ताकि नियमानुसार होने वाली कार्रवाई से बचा जा सके। एमसीजी द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली एवं बकाया राशि के मामलों में आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsMCGpropertytaxtax

More from Social