BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/युवक ने किया डेयरी संचालक पर चाकू से हमला, आरोपी को मौके पर ही दबोचा
property

युवक ने किया डेयरी संचालक पर चाकू से हमला, आरोपी को मौके पर ही दबोचा

A

Admin

Published on Sep 29, 2026 • 2 min read

युवक ने किया डेयरी संचालक पर चाकू से हमला, आरोपी को मौके पर ही दबोचा

Gurugram- सोमवार देर रात डेयरी संचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने का मामला सामने आया है। डेयरी संचालक के शोर मचाते ही लोग एकत्र हो गए और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना मिलते ही न्यू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एएसआई मोहन की मानें तो मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की पहले से कोई रंजिश चली आ रही है जिसके कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। 




property

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले तरिंद्र भ्याना दूध की डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह बाजार से दूध की पेमेंट के 12 हजार रुपये इकट्ठा करके वापस लौटे थे और सेक्टर-7 एक्सटेंशन मार्केट में एक दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक पैदल आया और अचानक बिना कुछ कहे चाकू से उनके पेट पर वार कर दिया। तरिंद्र ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन आरोपी ने तुरंत दूसरा वार उनके कंधे के पास कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने उनकी जेब में रखे 12 हजार रुपये निकाले और भागने की कोशिश की।



तरिंद्र के शोर मचाने पर मार्केट में मौजूद दुकानदार और राहगीर तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने भाग रहे आरोपी को चारों तरफ से घेरकर मौके पर ही धर दबोचा। घटना की सूचना न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। घायल तरिंद्र भयाना को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

property

More from Crime