Gurugram- आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा की आयुक्त एवं सचिव तथा गुरुग्राम जिला की प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने गुरुवार को गुरुग्राम जिले का दौरा किया। डीसी उत्तम सिंह ने गुरुग्राम आगमन पर प्रशासकीय सचिव का स्वागत किया। प्रशासकीय सचिव ने जटौली अनाज मंडी का दौरा कर खरीफ सीजन के दौरान फसलों की खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान आशिमा बराड़ ने मंडी में किसानों की सुविधा के लिए स्थापित हेल्प डेस्क, किसानों को जारी किए जाने वाले गेट पास, बायोमीट्रिक सत्यापन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी परिसर में किसानों, आढ़तियों और आमजन से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। प्राप्त फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासकीय सचिव आशिमा बराड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी उपज की खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की उपज की खरीद की जाएगी। इसके साथ ही बाजरा उत्पादक किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव ने की खरीद व्यवस्था की समीक्षा






