BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/गुरुग्राम में आदतन अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

गुरुग्राम में आदतन अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 21, 20262 min read

गुरुग्राम में आदतन अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
धनवापुर में पुलिस ने आदतन अपराधी अभिषेक उर्फ नीटू के 50 गज में बने अवैध मकान को जिला प्रशासन के सहयोग से ध्वस्त कर दिया।
Gurugram- गुरुग्राम में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से धनवापुर गांव में एक आदतन अपराधी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को मशीनरी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को हटाकर जमीन को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के लिए धनवापुर निवासी अभिषेक उर्फ नीटू को चिन्हित किया गया था। पुलिस के अनुसार, अभिषेक उर्फ नीटू के खिलाफ हत्या, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों के कुल 9 अभियोग दर्ज हैं।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने धनवापुर में करीब 50 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई गुरुग्राम क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 द्वारा जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर की गई। कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम पुलिस की कड़ी निगरानी रही और मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी गई।

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि माफियाओं, नशा तस्करों और आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच द्वारा आदतन अपराधियों की संपत्तियों की भी लगातार समीक्षा की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को खत्म करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अपराध से अर्जित संपत्तियों और अवैध कब्जों के खिलाफ खुफिया सूचना के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और शहर को सुरक्षित बनाया जा सके।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsharyanatodfodgangsterpolicegurgaonpolice

More from Political