Gurugram- गुरुग्राम में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को एक महिला ने पुलिस चौकी चकरपुर, थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने अपने दूसरे पति पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था।

शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस चौकी चकरपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय व्यक्ति, निवासी जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।