BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गुरुग्राम में कैब को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार

गुरुग्राम में कैब को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 21, 20262 min read

गुरुग्राम में कैब को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार
गुरुग्राम में कैब को थार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक मनजीत रावत को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल थार भी बरामद कर ली गई।
Gurugram- गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में कैब को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है।पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को एक कैब चालक ने थाना खेड़की दौला में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है और 18 सितंबर को सती चौक के पास अचानक एक थार गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कैब में टक्कर मार दी।

शिकायत के आधार पर थाना खेड़की दौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।जांच के दौरान थाना खेड़की दौला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को आरोपी थार चालक को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मनजीत रावत, निवासी भरथल, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी थार गाड़ी में गांव के कुछ अन्य साथियों के साथ सोहना जा रहा था। इसी दौरान सभी ने शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने को लेकर आरोपी और उसके साथियों के बीच कहासुनी हो गई और आपस में मारपीट भी हुई।इसके बाद आरोपी के दोस्त एक कैब बुक करके वहां से जाने लगे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने अपनी थार से उस कैब में टक्कर मार दी।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी बरामद कर ली है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Tags:Gurgaongurugramgurugramnewspolicecrimecrimenewsgurugrampolicestunt

More from Crime