BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/City/58 चालान, ₹3.83 लाख जुर्माना… ट्रैफिक पुलिस ने बाइक की इंपाउंड

58 चालान, ₹3.83 लाख जुर्माना… ट्रैफिक पुलिस ने बाइक की इंपाउंड

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 6, 20262 min read

58 चालान, ₹3.83 लाख जुर्माना… ट्रैफिक पुलिस ने बाइक की इंपाउंड
गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने 58 लंबित चालान वाली मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया। बाइक पर कुल ₹3.83 लाख का जुर्माना बकाया था।
Gurugram-  ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया है, जिस पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 58 चालान लंबित पाए गए। इन चालानों की कुल जुर्माना राशि 3 लाख 83 हजार रुपये है।दरअसल, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज सुपरमार्ट इलाके में जोनल अधिकारी ASI अमित कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जब पुलिस ने वाहन का रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि मोटरसाइकिल पर कुल 58 चालान लंबित हैं।इन सभी चालानों की कुल जुर्माना राशि 3 लाख 83 हजार रुपये बताई गई है। इनमें पिलियन राइडर के बिना हेलमेट, बिना इंश्योरेंस, बिना PUC समेत यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े अन्य चालान शामिल हैं।लंबित चालानों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा करा दिया।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें और लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें।क्योंकि सड़क पर नियमों की अनदेखी सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि आपकी और दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaPoliceGurugrampoliceChallanCrimeBikeimpound

More from City