BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/City/दिल्ली रैली से पहले गुरुग्राम कांग्रेस की हुंकार! धर्मपाल मलिक बोले—हरियाणा रचेगा इतिहास
property

दिल्ली रैली से पहले गुरुग्राम कांग्रेस की हुंकार! धर्मपाल मलिक बोले—हरियाणा रचेगा इतिहास

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 28, 2026 • 3 min read

दिल्ली रैली से पहले गुरुग्राम कांग्रेस की हुंकार! धर्मपाल मलिक बोले—हरियाणा रचेगा इतिहास

Gurugram- दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली को लेकर गुरुग्राम में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली रैली के गुरुग्राम प्रभारी और पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर चर्चा की।


गुरुग्राम पहुंचने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर और जिला अध्यक्ष ग्रामीण वर्धन यादव ने धर्मपाल मलिक का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मपाल मलिक ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया, वोटर लिस्ट और संस्थाओं की भूमिका को लेकर सवाल उठाए और कहा कि जनता की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस ने यह अभियान शुरू किया है।


धर्मपाल मलिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गुरुग्राम के हर बूथ और हर वार्ड से अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल कराया जाए। उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे और रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे।


गुरुग्राम से हजारों लोगों को ले जाने की तैयारी

property

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम कांग्रेस रैली को सफल बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, ईवीएम और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों पर खुली चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने गुरुग्राम से हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगों के रैली में शामिल होने की उम्मीद जताई।


वहीं, जिला अध्यक्ष ग्रामीण वर्धन यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य हर नागरिक के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और इसी संदेश को लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है।


बैठक में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें सुबे सिंह यादव, सीमा हुड्डा, मुकेश चौधरी, हरकेश प्रधान, गजेंद्र चौहान, विकास हुड्डा, सुशील सहरावत और एससी जिला अध्यक्ष राजकुमार समेत अन्य नेता मौजूद रहे।


अब कांग्रेस की नजर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर है, जहां गुरुग्राम और हरियाणा से कार्यकर्ताओं की भागीदारी के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी की जा रही है।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaCongressCongresspartyvotebachaodeshbachao
property

More from City