BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/गुरुग्राम में पुराने वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 565 वाहन इंपाउंड

गुरुग्राम में पुराने वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 565 वाहन इंपाउंड

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 12, 20262 min read

गुरुग्राम में पुराने वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 565 वाहन इंपाउंड
गुरुग्राम में पुराने वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान जारी है। 1 से 31 अगस्त तक कार्रवाई करते हुए 565 एंड ऑफ लाइफ वाहनों को इंपाउंड किया।
Gurugram- गुरुग्राम में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और सरकारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने एंड ऑफ लाइफ वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुराने और निर्धारित मानकों से बाहर हो चुके वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, डीजल वाहनों के लिए 10 साल और पेट्रोल वाहनों के लिए 15 साल की अवधि निर्धारित है। निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों का सड़कों पर संचालन प्रतिबंधित है। पुलिस की ओर से सुरक्षा रथ के माध्यम से भी वाहन चालकों को नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक गुरुग्राम के अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 565 वाहनों को इंपाउंड किया गया। पुलिस ने इन वाहनों के दस्तावेज और वैधता की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की।

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित मानकों और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही एंड ऑफ लाइफ वाहनों का इस्तेमाल करने से बचें, ताकि शहर में प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सके।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsPoliceTrafficTrafficpoliceGurgaonpolicegurugramtrafficpolicechallanimpound

More from Social