BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/City/गुरुग्राम के 8 हजार पेंशनरों के लिए जरूरी खबर! 25 नवंबर तक जमा कराएं जीवन प्रमाण पत्र
property

गुरुग्राम के 8 हजार पेंशनरों के लिए जरूरी खबर! 25 नवंबर तक जमा कराएं जीवन प्रमाण पत्र

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 28, 2026 • 2 min read

गुरुग्राम के 8 हजार पेंशनरों के लिए जरूरी खबर! 25 नवंबर तक जमा कराएं जीवन प्रमाण पत्र

Gurugram- हरियाणा सरकार से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। नवंबर महीने में पेंशन जारी रखने के लिए पेंशनरों को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। इसके लिए गुरुग्राम के खजाना एवं उप-खजाना कार्यालयों में 25 नवंबर तक प्रमाण पत्र जमा करवाए जा सकते हैं।


गुरुग्राम की खजाना अधिकारी नैन्सी यादव ने बताया कि जिले के कोषागार और उप-कोषागार कार्यालयों से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी संबंधित पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है। जिले में गुरुग्राम खजाना कार्यालय से करीब 8 हजार पेंशनर पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

पेंशनर अपने संबंधित खजाना या उप-खजाना कार्यालय में जाकर प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। सोहना, फर्रुखनगर और पटौदी के उप-खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त करने वालों को भी अपने संबंधित कार्यालय में यह औपचारिकता पूरी करनी होगी।


प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेज

पेंशनरों को कार्यालय जाते समय अपना आधार कार्ड, बैंक खाते से संबंधित विवरण और मोबाइल नंबर साथ लेकर जाना चाहिए। वहीं, पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वालों को पुनर्विवाह नहीं करने का प्रमाण पत्र देना होगा। आश्रित बच्चों को परिवार पहचान पत्र के अनुसार आय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

property


घर बैठे भी बनवा सकते हैं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र


बुजुर्ग और बीमार पेंशनरों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा के जरिए घर बैठे भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रतिनिधियों की मदद निर्धारित शुल्क पर ली जा सकती है।

इस सुविधा की जानकारी के लिए पेंशनर https://www.ippbonline.com/web/ippb/digital-life-certificate1 पर जा सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में आधार फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करने की सुविधा उपलब्ध है।


खजाना अधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे 25 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पेंशन प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaPensionerPensionLifecertificate
property

More from City