BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/City/गुरुग्राम में कंपनी का पानी-सीवर कनेक्शन काटा, बिल बकाया होने पर MCG की कार्रवाई
property

गुरुग्राम में कंपनी का पानी-सीवर कनेक्शन काटा, बिल बकाया होने पर MCG की कार्रवाई

SM

Sahil Manchanda

Published on Oct 23, 2026 • 2 min read

गुरुग्राम में कंपनी का पानी-सीवर कनेक्शन काटा, बिल बकाया होने पर MCG की कार्रवाई

Gurugram- गुरुग्राम में पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने सेक्टर-32 स्थित प्लॉट नंबर 48 पर एआईएचपी कंपनी का पानी और सीवर कनेक्शन काट दिया। यह कार्रवाई लंबे समय से पानी के बिलों का भुगतान नहीं किए जाने के कारण की गई है।


नगर निगम गुरुग्राम की ओर से बकाया पानी के बिलों की वसूली सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है, जो लंबे समय से अपने पानी के बिल जमा नहीं करा रहे हैं। नगर निगम का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली करने के साथ-साथ जलापूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसी के तहत बकायादारों पर कार्रवाई की जा रही है।


property

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे अपने लंबित पानी के बिलों का जल्द से जल्द भुगतान करें। इसके साथ ही जिन नागरिकों और संस्थानों ने अवैध रूप से पानी के कनेक्शन ले रखे हैं, उन्हें बिना देरी किए अपने कनेक्शन नियमानुसार वैध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं और अवैध पानी के कनेक्शन रखने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


नगर निगम ने घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं से भी समय पर पानी के बिल जमा कराने की अपील की है। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन वैध नहीं हैं, उन्हें भी कनेक्शन नियमित करवाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

अब देखना होगा कि निगम की इस कार्रवाई के बाद बकायादार अपने बिलों का भुगतान करने में कितनी तेजी दिखाते हैं।

Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaMCGWaterbillSewerlineSewerconnectionMunicipalcorporation
property

More from City