न्यू कॉलोनी में नितिन बने सीनियर मिस्टर जैनेक्स, 50 युवाओं ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

न्यू कॉलोनी में आयोजित मिस्टर जैनेक्स प्रतियोगिता में नितिन ने सीनियर मिस्टर जैनेक्स का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 50 युवाओं ने हिस्सा लिया।
Gurugram- न्यू कॉलोनी में 13 सितंबर को जेनेक्स जिम की ओर से मिस्टर जेनेक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिम संचालक सचिन गुप्ता के अनुसार, युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक और मोटिवेट करने के उद्देश्य से जेनेक्स जिम द्वारा हर तीन माह में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

इस बार आयोजित प्रतियोगिता में करीब 50 युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के परिणामों में नितिन को सीनियर मिस्टर जेनेक्स और यश को जूनियर मिस्टर जेनेक्स घोषित किया गया। वहीं रजनीश जेनेक्स चैंपियन और दिशांत स्ट्रांगेस्ट मैन बने।

इसके अलावा संजीव, दीपू और चिराग को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। जूनियर कैटेगरी में रजत ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय, जबकि चिराग और दीपू ने तृतीय स्थान हासिल किया।कार्यक्रम के अंत में जिम संचालक सचिन गुप्ता ने सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

जेनेक्स जिम की ओर से समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। 13 सितंबर को आयोजित यह प्रतियोगिता भी इसी पहल का हिस्सा रही, जिसका उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanamrgenexgymnewcolonyfitness




