Gurugram- गुरुग्राम में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महज 23 दिनों के भीतर यातायात पुलिस ने 26 हजार से ज्यादा चालान काट दिए और करीब 2 करोड़ 62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खास बात यह है कि कार्रवाई सिर्फ दोपहिया वाहन चलाने वालों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पीछे बैठकर सफर करने वाले यात्रियों के हेलमेट नहीं पहनने पर भी हजारों चालान किए गए हैं।
गुरुग्राम यातायात पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने और पीछे बैठने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 26,159 चालान किए गए और 2 करोड़ 61 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर 13,690 चालान किए गए। इन चालानों के जरिए 1 करोड़ 36 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, पीछे बैठने वाले यात्री द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के मामले में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस श्रेणी में 12,469 चालान किए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 1 करोड़ 24 लाख 69 हजार रुपये रही। इन आंकड़ों से साफ है कि हेलमेट नहीं पहनने के मामलों में चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले यात्रियों के खिलाफ भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।
हेलमेट नहीं पहनना पड़ सकता है भारी






