गुरुग्राम में नगर निगम की टीम पर पथराव, सरकारी गाड़ी के शीशे टूटे

पालम विहार में बेसहारा पशुओं को लेकर जा रही निगम की टीम पर भीड़ ने कथित तौर पर पथराव और हमला कर दिया। हमले में सरकारी गाड़ी के शीशे टूट गए।
Gurugram- पालम विहार स्थित कृष्णा चौक के पास पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पथराव और हमला करने का मामला सामने आया है।नगर निगम की पशु नियंत्रण टीम हरिनगर और आसपास के इलाकों से बेसहारा पशुओं को पकड़कर कार्टरपुरी गोशाला ले जा रही थी। आरोप है कि कृष्णा चौक के पास कुछ लोग बाइक और गाड़ियों से पहुंचे और निगम की गाड़ी को जबरन रुकवा दिया।
इसके बाद कथित तौर पर पशु पालकों और गोरक्षकों के एक समूह ने निगम कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और हाथापाई की। विवाद बढ़ने पर नगर निगम की गाड़ी पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। पथराव में सरकारी वाहन के शीशे टूट गए और कर्मचारियों को मौके से जान बचाकर निकलना पड़ा।घटना का वीडियो पास लगे CCTV कैमरे और स्थानीय लोगों के मोबाइल में कैद हो गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।पुलिस CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी है।मामले में जांच जारी है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsPoliceGurugrampoliceGurgaonpoliceMCGNagarnigam




