Gurugram- नेत्रदान के प्रति जागरुक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत आज सिलाेखरा स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान नेत्र सर्जन डॉ पूनम, डॉ शुभा बंसल व काउंसलर विपिन सहित कनिका मौजूद रहे।

डॉ शुभा बंसल ने बताया कि यह 41वां नेत्रदान जागरुकता पखवाड़ा है जिसे 25 अगस्त से मनाया जा रहा है। यह पखवाड़ा 8 सितंबर तक चलेगा। आज आयोजित की गई प्रतियोगिता में 7वीं से 9वीं कक्षा तक के 50 छात्रों ने भाग लिया। इसमेंं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ लोगों को नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरुक भी किया गया। प्रतियाेगिता में विजेता रहे 7 छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डॉ शुभा बंसल ने बताया कि जीते जी हर कोई रक्तदान तो कर सकता है, लेकिन जीवन में मरणोपरांत नेत्रदान करने से दो लोगों को इस दुनिया को देखने का सौभाग्य मिल सकता है। मरने के उपरांत हर किसी को नेत्रदान अवश्य करना चाहिए।