BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/गुरुग्राम में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई UPSC CDS-NDA परीक्षा, 34 केंद्रों पर हुई परीक्षा

गुरुग्राम में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई UPSC CDS-NDA परीक्षा, 34 केंद्रों पर हुई परीक्षा

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 13, 20262 min read

गुरुग्राम में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई UPSC CDS-NDA परीक्षा, 34 केंद्रों पर हुई परीक्षा
गुरुग्राम में यूपीएससी की CDS और NDA लिखित परीक्षा रविवार को 34 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
Gurugram- गुरुग्राम में यूपीएससी की सीडीएस और एनडीए परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गई। रविवार को जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे।जिले में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार ने बताया कि यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस परीक्षा तीन चरणों, जबकि एनडीए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई।

परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी 34 परीक्षा केंद्रों पर सेंटर सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी की और यह सुनिश्चित किया कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

परीक्षा के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी। सभी केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन की मुस्तैदी और अधिकारियों की सतर्कता के चलते परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

सेशनवार परीक्षार्थियों की उपस्थिति

एनडीए परीक्षा के गणित विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई। इस सत्र में कुल 9,097 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,141 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,956 अनुपस्थित रहे।इसके बाद एनडीए का जनरल एबिलिटी टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। इस सत्र में 9,097 परीक्षार्थियों में से 7,072 ने परीक्षा दी, जबकि 2,025 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं, सीडीएस परीक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हुआ। इसमें कुल 2,799 परीक्षार्थियों में से 1,682 उपस्थित रहे और 1,117 अनुपस्थित रहे।सीडीएस के जनरल नॉलेज विषय की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुई। इसमें 2,799 में से 1,667 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,132 अनुपस्थित रहे।इसके बाद एलीमेंट्री मैथेमेटिक्स का पेपर शाम 4 बजे से 6 बजे तक हुआ। इस परीक्षा के लिए 1,162 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 654 उपस्थित रहे और 508 अनुपस्थित रहे.।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaUPSCUPSCEXAMcdsexam

More from Social