Gurugram- प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ नगर निगम मानेसर ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-88 स्थित बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स मर्चेंट प्लाजा को नगर निगम की टैक्स विंग ने सील कर दिया।जानकारी के मुताबिक, मर्चेंट प्लाजा पर नगर निगम का करीब 11 करोड़ 55 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं होने के बाद निगम ने नियमानुसार यह कार्रवाई की।
नगर निगम की ओर से मर्चेंट प्लाजा प्रबंधन को पहले कई बार बकाया टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस भी जारी किए गए थे। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर निगम की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव के निर्देश पर टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में नवीन, नितेश और मनीष समेत टैक्स विंग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
नगर निगम मानेसर ने साफ किया है कि प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रेजिडेंशियल टावरों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।निगम की इस कार्रवाई से साफ है कि बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर अब सख्ती बढ़ाई जा रही है।






