यह रखरखाव कार्य जल शोधन संयंत्र के सुरक्षित, निर्बाध एवं प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निर्धारित कार्य पूर्ण होने के तुरंत बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से पुनः बहाल कर दी जाएगी।
इस दौरान जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है, उनमें बसई, कादीपुर, सरहौल, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, डूंडाहेड़ा, मंडी, गढ़ी एवं सुखराली गांव; सेक्टर 5, 10ए, 12, 14, 15 (भाग-1 एवं भाग-2), 16, 17, 18, 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 34, 38, 39, 40, 41, 43 तथा सेक्टर 45 एवं 46 के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सिविल लाइंस, हंस एन्क्लेव, डीएलएफ फेज-1 से फेज-4, साइबर सिटी, उद्योग विहार फेज-1 से फेज-3, साउथ सिटी-1, सुशांत लोक-1 तथा एमजी रोड क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
जीएमडीए ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यकतानुसार पेयजल का अग्रिम भंडारण कर लें तथा शटडाउन अवधि के दौरान जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें, ताकि असुविधा को न्यूनतम रखा जा सके।






