Gurugram- गांव उल्लावास में 26 वे कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें यूपी, राजस्थान , दिल्ली , पंजाब और हरियाणा के पहलवान ने दम दिखाया।कुश्ती दंगल का आयोजन करने वाले पहलवान राजबीर ने बताया कि इस दंगल का आयोजन स्वर्गीय चौधरी  धर्मबीर उल्लावास ने सन 2000 में शुरू करवाया था जो आज तक लगातार राजबीर पहलवान और सतबीर सरपंच समेत सभी ग्रामवासी 15 अगस्त को दंगल करवाते आ रहे है।ये कुश्ती दंगल 3 बजे से शुरू हुआ और शाम को 8 बजे तक चलता।इस बीच करीब 250 छोटी बड़ी कुश्तीयां करवाई जाती हैं।
Article image
इन कुश्तीयों में कई राज्यों के बड़े पहलवान भी जो अजमाश्इस करते दिखाई देते हैं ।जिसमे रेवले और हरियाण पुलिस , दिल्ली पुलिस समेत सरकारी विभागों के  पहलवान भी अपना दम दिखाते हैं ।जीतने वाले पहलवानों को लाखो रूपये के ईनाम भी बांटे जाते हैं । राजबीर पहलवान ने बताया की इस कुश्ती दंगल के पिछे स्वर्गीय चौधरी धर्मबीर उल्लावास का मकशद था कि हरियाणा के कुश्ती पहलवानों की प्रतिभाओ को निखारा जाये ताकि हरियाणा के पहलवान देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन कर सके ।
Article image
पहली बड़ी कुश्ती भोलू पहलवान और रोहित रोहतक पहलवान के बीच हुई जो की 1लाख 21हजार की थी इस कुश्ती का समय 15 मिनट रखा गया इस कुश्ती को भोलू पहलवान ने शुरुआती मिनटों में ही प्रतिद्वंदी पहलवान रोहित रोहतक को चित कर अपने नाम कर ली।दूसरी बड़ी कुश्ती ललित पहलवान और राहुल पहलवान के बीच हुई जो की 51 हजार की इनामी कुश्ती थी इसका भी समय 15 मिनट था लेकिन कुछ ही सैकड़ो में बेहतरीन दाव पेच दिखाते हुए ललित पहलवान ने इस कुश्ती को जीता 
Article image
तीसरी कुश्ती 31 हजार रुपए की थी जो कि हर्ष पहलवान और उपकार के बीच लड़ी गई इस कुश्ती को उपकार पहलवान ने हर्ष पहलवान को चारों खाने चीत कर अपने नाम किया।मौके पर सोहना से विधायक तेजपाल तंवर , समाजसेवी सुशील भारद्वाज, वार्ड पार्षद नारायण भड़ाना, पार्षद मनीष हरसाना सहित अन्य अन्य पार्षदों के अलावा कई स्थानीय नेताओ ने पहलवानों की हौसला अफजाई की ओर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
Article image
इस कुश्ती दंगल के आयोजन में m3m फाउंडेशन की तरफ से सहयोग किया गया और m3m फाउंडेशन के ट्रस्टी ऐश्वर्या महाजन ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अगले दंगल में मेट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दंगल टीम को दिया  साथ ही शेलबी हॉस्पिटल की तरफ से पहलवानों को मेडिकल सुविधा और एंबुलेंस उपलब्ध करवाई।