Gurugram- गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान ऐसी स्कूटी को इंपाउंड किया है, जिस पर 96 ट्रैफिक चालान लंबित थे। इन चालानों की कुल जुर्माना राशि 10 लाख रुपये तक पहुंच चुकी थी।पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को राजीव चौक पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी को रोका गया। चालक वाहन के दस्तावेज नहीं दिखा सका।
जांच में पता चला कि वाहन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 96 चालान लंबित हैं। इनमें अधिकांश चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना वैध बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े हैं।लंबित चालानों की संख्या और भारी जुर्माना राशि को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा करा दिया।






