BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/गुरुग्राम मेट्रो का काम तेज, मिलेनियम सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बढ़ी रफ्तार
Social

गुरुग्राम मेट्रो का काम तेज, मिलेनियम सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बढ़ी रफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 21, 20261 min read

गुरुग्राम मेट्रो का काम तेज, मिलेनियम सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बढ़ी रफ्तार
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।मेट्रो कॉरिडोर पर जून 2026 तक करीब 11% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
Gurugram- मेट्रो विस्तार परियोजना के तहत 28.5 किलोमीटर लंबे मिलेनियम सिटी सेंटर–साइबर सिटी–द्वारका एक्सप्रेसवे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। गत जून के अंत तक परियोजना की लगभग 11 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की जा चुकी है।
यह जानकारी आज यहाँ देते हुए हरियाणा मेट्रो रेल ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ( एचएमआरटीसी) के प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को स्वीकृति दी गई तथा 28.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।

प्रवक्ता ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद मिलेनियम सिटी सेंटर, साइबर सिटी और द्वारका एक्सप्रेस-वे के बीच मेट्रो संपर्क स्थापित होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी, यातायात जाम और प्रदूषण में भी कमी आएगी। शहर में पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ शहरी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना गुरुग्राम की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ मिलेनियम सिटी सेंटर और द्वारका एक्सप्रेस-वे के बीच कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी। इसके अलावा, यह परियोजना शहर के समग्र यातायात ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी
Tags:GurgaongurugramharyanametroconnectivitygurgaonmetrogurugrammetroHMRTC

More from Social