इस अवसर पर मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि नगर निगम मानेसर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कर रहा है। गांव गढ़ी से हरसरू तक की यह सड़क दोनों गांवों के बीच महत्वपूर्ण सड़क है। सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सड़क के दोनों और आधुनिक फुटपाथ बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालें लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इंटरलाॅकिंग टाइल्स बिछाकर इसे आकर्षित बनाया जाएगा। जल निकासी के लिए पक्की ड्रेन का निर्माण किया जाएगा।, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। इस सड़क पर यूटिलिटी डक्ट का निर्माण भी किया जाएगा।
इससे भविष्य में बिजली, टेलीफोन, इंटरनेट और अन्य आवश्यक सेवाओं की लाइनें भूमिगत बिछाई जा सकेगी। इससे बार बार सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं होगी और सड़क की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहेगी।इस मौके पर पार्षद जुगमिंदर यादव ने नगर निगम और मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना वार्ड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सड़क के सुधारीकरण से स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की सुदंरता और स्वच्छता में भी सुधार आएगा।






