BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/मानसून में लापरवाही पर MCG का बड़ा एक्शन, JE सस्पेंड, एजेंसी पर ₹1.91 लाख जुर्माना
Social

मानसून में लापरवाही पर MCG का बड़ा एक्शन, JE सस्पेंड, एजेंसी पर ₹1.91 लाख जुर्माना

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 29, 20262 min read

मानसून में लापरवाही पर MCG का बड़ा एक्शन, JE सस्पेंड, एजेंसी पर ₹1.91 लाख जुर्माना
मानसून के दौरान जलभराव प्रबंधन में लापरवाही पर MCG ने सख्त कार्रवाई की है। समय पर पंपसेट नहीं लगाने पर JE को सस्पेंड किया गया,एजेंसी पर जुर्माना लगाया
Gurugram- मानसून के दौरान जलभराव से निपटने में लापरवाही बरतने पर नगर निगम गुरुग्राम ने सख्त कार्रवाई की है। सेक्टर-14 और सेक्टर-17सी में समय पर पंपसेट उपलब्ध नहीं कराने के मामले में कनिष्ठ अभियंता सुमित चहल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पंपिंग मशीनरी समय पर उपलब्ध नहीं कराने वाली एजेंसी द हजारी लाल को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

28 जुलाई को हुई भारी बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी थी। इससे पहले ही जलभराव संभावित क्षेत्रों में पंपसेट तैनात रखने और बारिश के दौरान तुरंत पानी निकालने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद सेक्टर-14 और सेक्टर-17सी में समय पर पंपसेट नहीं लगाए गए, जिसके चलते लंबे समय तक जलभराव रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने जिम्मेदार कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।वहीं वार्ड-25 में मानसून के लिए अनुबंधित पंपिंग मशीनरी समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निगम के मुताबिक एजेंसी को कई बार मौखिक और फोन के जरिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद चिन्हित जलभराव वाले स्थानों पर समय पर मशीनरी उपलब्ध नहीं कराई गई।

एजेंसी पर ₹1,91,067 का जुर्माना लगाया गया है, जो अनुबंध की अधिकतम 10 प्रतिशत राशि के बराबर है।नगर निगम ने एजेंसी को दो दिन के भीतर अपना जवाब देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्य आदेश रद्द करने, सुरक्षा राशि जब्त करने, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने सहित अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया कि मानसून प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से लेकर संबंधित एजेंसियों तक, जो भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:GurgaongurugramgurugramnewsharyanaharyananewsrainwaterloggingsuspendMCGMunicipalcorporation

More from Social