Gurugram- गुरुग्राम में वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। GMDA की ओर से सेक्टर-76 से 80 और NH-48 के किनारे RCC स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके चलते 18 अगस्त 2026 सुबह 6 बजे से 15 अक्टूबर 2026 तक एक प्रमुख सर्विस रोड को बंद रखा जाएगा।दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली रामपुरा चौक फ्लाईओवर के नीचे से IMT मानेसर तक की सर्विस रोड निर्माण कार्य के चलते पूरी तरह बंद रहेगी।

 ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है।

जयपुर से दिल्ली और रामपुरा जाने वाले वाहन चालक निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें।नौरंगपुर जाने वाले भारी वाहनों को खेड़कीदौला टोल से पहले U-Turn लेकर नौरंगपुर की तरफ जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा SPR रोड, गुरुग्राम और शिकोहपुर होते हुए NH-48 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

IMT मानेसर से सेक्टर-85 जाने वाले वाहन चालक रामपुरा एग्जिट से उतरकर सेक्टर-85 की ओर जा सकेंगे।वहीं रामपुरा से जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-85 वाली सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद खेड़कीदौला से पहले U-Turn लेकर जयपुर की ओर जाना होगा।सेक्टर-85 से रामपुरा या नौरंगपुर जाने वाले वाहन चालक सीधे रामपुरा फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तावडू, नौरंगपुर और NH-48 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी जारी किए गए निर्धारित रूट का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं प्रवीणा DLF की ओर से आने वाले वाहन चालक खेड़कीदौला टोल का इस्तेमाल करेंगे।ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित डायवर्जन रूट का ही इस्तेमाल करें, यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक जल्दबाजी से बचें।

18 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सफर करने की अपील की गई है।