BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/₹7.67 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर टावर सील, निगम का बड़ा एक्शन
property

₹7.67 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर टावर सील, निगम का बड़ा एक्शन

SM

Sahil Manchanda

Published on Aug 17, 2026 • 1 min read

₹7.67 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर टावर सील, निगम का बड़ा एक्शन

Gurugram- नगर निगम मानेसर की टैक्स विंग ने सोमवार को टैक्स डिफाल्टरों पर कार्रवाई करते हुए दो कमर्शियल टावरों को सील किया। टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में नवीन, भरत और नितेश की टीम ने सेक्टर-8 स्थित प्लाॅट नंबर सीपी-2, इस टावर पर 7 करोड़ 7 लाख रुपये और सेक्टर-2 स्थित अमरापाली काॅरपोरेट हब जे टावर को सील किया। इस टावर पर 60 लाख रुपये प्राॅपर्टी टैक्स बकाया है।


property

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। निगम क्षेत्र में ऐसी बहुत की इमारत है, जिस पर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन प्रॉपर्टी को बार-बार नोटिस दे चुके हैं, परंतु इन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं करवाया है। निगम की टीम ऐसी सभी इमारतों को सील करेगी। सीलिंग के बावजूद टैक्स जमा न करने पर निगम नियमानुसार कार्रवाई भी करेगी।

Tags:Gurgaongurugramgurugramnewsmcgnagarnigampropertytaxharyananews
property

More from Social