Gurugram- सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। बारिश के बाद राहत और जल निकासी का काम तेजी से किया गया। इसी के तहत मंगलवार को SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने राजीव चौक स्थित नॉन मोटराइज्ड अंडरपास में मॉकड्रिल कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा।
Article image
पानी से भरे अंडरपास में SDRF की टीम ने नाव उतारकर कैजुअल्टी सर्च का अभ्यास किया। इस दौरान जलभराव की स्थिति में फंसे लोगों की तलाश करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया को दोहराया गया।
Article image
मॉकड्रिल के जरिए टीम ने यह भी परखा कि भारी बारिश के बाद अंडरपास या किसी अन्य जलभराव वाले स्थान पर आपात स्थिति बनने पर रेस्क्यू ऑपरेशन को किस तरह तेजी से अंजाम दिया जा सकता है।
Article image
वहीं, जीएमडीए और नगर निगम की टीमें भी बारिश के बाद जल निकासी के काम में जुटी रहीं। ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव में खराब हुए वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने का काम किया।
Article image
बारिश के बाद SDRF और सिविल डिफेंस की यह मॉकड्रिल मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।