BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Social/सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंकना पड़ा भारी, MCG ने काटा 10,000 का चालान
property

सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंकना पड़ा भारी, MCG ने काटा 10,000 का चालान

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 14, 2026 • 2 min read

सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंकना पड़ा भारी, MCG ने काटा 10,000 का चालान

Gurugram- नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा एवं मलबा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जोन-6 के पटेल नगर बांध क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डंप करने के मामले में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान किया।

Article image

निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से कूड़ा फेंकते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार 10 हजार रुपये का चालान किया। कार्रवाई के दौरान ही चालान की राशि ऑनलाइन माध्यम से जमा कराई गई।


नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सभी जोनों में नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, ग्रीन बेल्ट, खाली प्लॉटों एवं अन्य क्षेत्रों में कूड़ा, मलबा या सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

property
Article image

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों एवं अधिकृत संग्रहण व्यवस्था में ही डालें तथा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का कूड़ा या मलबा न फेंकें। स्वच्छ एवं सुंदर गुरुग्राम के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।


नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्वच्छ गुरुग्राम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ प्रभावी प्रवर्तन अभियान भी निरंतर चलाए जाएंगे।

Tags:Gurgaongurugramgurugramnewsharyanamcgnagarnigamchallandumpingwastegarbage
property

More from Social