Gurugram- बाइक और मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामला 15 अगस्त की रात का है, जब बसई सर्विस रोड पर धनकोट चौक के नजदीक कुछ युवकों ने एक व्यक्ति से उसकी बाइक और मोबाइल फोन कथित तौर पर छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने 16 अगस्त को थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद थाना राजेंद्र पार्क और अपराध शाखा बॉर्डर, गुरुग्राम की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त को गुरुग्राम से चार आरोपियों को काबू किया। इनमें तीन नाबालिग हैं, जबकि बालिग आरोपी की पहचान 18 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है, जो गांव सलालपुर, जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल अशोक विहार फेज-2, गुरुग्राम में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस का अनुसंधान जारी है।