BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/मदनपुरी में सीवर की समस्या का 48 घंटे में समाधान की हिदायत के बाद भी काम अधूरा-पंकज डावर

मदनपुरी में सीवर की समस्या का 48 घंटे में समाधान की हिदायत के बाद भी काम अधूरा-पंकज डावर

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 5, 20262 min read

मदनपुरी में सीवर की समस्या का 48 घंटे में समाधान की हिदायत के बाद भी काम अधूरा-पंकज डावर
मदनपुरी में सीवर समस्या का 48 घंटे में समाधान का आदेश भी बेअसर रहा। तीन दिन बाद भी काम अधूरा है।
Gurugram- नगर निगम के वार्ड नंबर-30 की कालोनी मदनपुरी की गली नंबर-4 में सीवर लाइन ब्लॉकेज की मरम्मत के दौरान क्षतिग्रस्त अंडरग्राउंड बिजली लाइन और स्टॉर्म वाटर ड्रेन को दुरुस्त करने के लिए मेयर द्वारा 48 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। शनिवार शाम को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने मदनपुरी का दौरा करके समस्या को देखा।

उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में यह काम पूरा नहीं हुआ तो मेयर का घेराव किया जाएगा। साथ ही इस काम को जिला कांग्रेस कमेटी पूरा कराएगी।शनिवार शाम को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने मदनपुरी की गली नंबर-4 का दौरा कर हालात का जायजा लिया। 

उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूबे सिंह यादव, सीमा हुड्डा, हरकेश बोहत, भोले गुज्जर, अमित कोचर, राजीव यादव, मास्टर महेंद्र सेन, पंकज मेहंदीरत्ता, रमणीक वशिष्ठ, अशोक गुप्ता, श्याम हसीजा, सुरिंदर पाहवा, रोहित शर्मा, अमन प्रजापति, महावीर कन्हई, सुनील कालरा, राजकुमार भुटानी, दौलतराम, सलमान खान, दिनेश कुमार व तपन बख्शी समेत मदनपुरी क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे। 

पंकज डावर ने क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनकर उसे महसूस करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि गली में जगह-जगह मलबा और कीचड़ पड़ा है। सीवर का गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुडग़ांव नगर निगम का सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। मेयर के आदेश के बाद भी अगर काम नहीं हो रहा है तो इससे उनकी कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहा है।

पंकज डावर ने कहा कि मेयर एक रबड़ स्टांप की तरह हैं। उनके आदेशों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा। अगर लिया जाता तो यह काम पूरा हो जाता। पंकज डावर ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मेयर का घेराव किया जाएगा।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsCongressCongresspartysewerlineSewerproblemSewerMCGNagarnigam

More from Political