BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/गाड़ी लगने के विवाद में 57 वर्षीय चौकीदार की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
Crime

गाड़ी लगने के विवाद में 57 वर्षीय चौकीदार की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Jul 25, 20262 min read

गाड़ी लगने के विवाद में 57 वर्षीय चौकीदार की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
फरुखनगर में गाड़ी लगने को लेकर हुए विवाद में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Gurugram- मामूली कहासुनी ने एक 57 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली। चौकीदारी करने गए बुजुर्ग का शव सड़क किनारे मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। अब अपराध शाखा ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान कमल निवासी गांव मोहम्मदपुर, गुरुग्राम और हरिशंकर निवासी गांव अबुतलीवपुर, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की रात जयपाल गांव में चौकीदारी करने के लिए निकले थे, लेकिन अगले दिन सुबह घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 20 जुलाई को परिजनों ने थाना फरुखनगर में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।इसी दिन फरुखनगर-वजीरपुर रोड पर जयपाल का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़कर जांच तेज कर दी।

मामले की जांच अपराध शाखा फरुखनगर को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर 24 जुलाई को केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी कमल ने बताया कि घटना वाली रात वह वाहन पीछे कर रहा था। इसी दौरान वाहन जयपाल को लग गया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कमल ने जयपाल पर डंडे से हमला कर दिया और उन्हें किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी दी।

इसके बाद दोनों शराब पीने के लिए ठेके पर गए, लेकिन ठेका बंद मिला। वापस लौटते समय दोनों के बीच एक बार फिर बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर कमल ने अपने पास मौजूद गमछे से जयपाल का गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी।हत्या के बाद कमल ने अपने साथी हरिशंकर को फोन कर मौके पर बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को फरुखनगर-वजीरपुर रोड के किनारे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए, ताकि हत्या को छिपाया जा सके।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
Tags:Gurgaongurugramgurugramnewsharyanaharyanapolicepolicecrimemurderfarukhnagarviralnewsdgpharyana

More from Crime