Gurugram-गुरुग्राम पुलिस ने चाकू का भय दिखाकर महिला से मोबाइल फोन लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना सदर गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 2 जुलाई की शाम सेक्टर-47 स्थित उसके किराए के कमरे में एक युवक घुस आया। आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर चाकू दिखाया और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर थाना सदर गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने 4 जुलाई को सेक्टर-17बी से आरोपी मयंक असवाल (32) को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी गुरुग्राम में चोरी का एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है